Share on WhatsApp

साइबर ठगी का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर पेट्रोल पंप से हड़पता था नकदी

साइबर ठगी का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर पेट्रोल पंप से हड़पता था नकदी

बीकानेर। नाल थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में सात महीने से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाता और पेट्रोल पंप से नकदी ले जाता था।

पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर 2025 को रोडा (नोखा) निवासी जयनारायण पुत्र रणछोड़राम, जो नाल बाईपास स्थित आर.आर. पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर मैनेजर है, ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि पेट्रोल भरवाने के बाद आरोपी भुगतान के लिए पेट्रोल पंप का क्यूआर कोड मंगवाता था। इसके बाद वह किसी अन्य व्यक्ति से ऑनलाइन भुगतान करवाने का दावा करता और मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेज देता था।

पेट्रोल पंप कर्मचारी स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान हो जाने का भरोसा कर लेते और आरोपी या उसके बताए व्यक्ति को नकद राशि दे देते थे। बाद में खाते की जांच करने पर पता चलता कि वास्तविक राशि ट्रांसफर ही नहीं हुई। इस तरह आरोपी फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए ठगी को अंजाम देता रहा।मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाल थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विकास पुत्र मोहनराम (26) निवासी गज्जेवाला, थाना रणजीतपुरा जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में गौरीशंकर, जगदीश, पवन कुमार और दिनेश कुमार शामिल रहे।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com