Share on WhatsApp

बीकानेर:समस्याओं से परेशान लोगों ने रोका विधायक का रास्ता, एडीएम-तहसीलदार पर अनसुनी के आरोप

बीकानेर:समस्याओं से परेशान लोगों ने रोका विधायक का रास्ता, एडीएम-तहसीलदार पर अनसुनी के आरोप

बीकानेर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई उस वक्त अचानक गर्मा गई जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों का गुस्सा विधायक जेठानंद व्यास के सामने फूट पड़ा। जनसुनवाई से बाहर निकल रहे विधायक को फरियादियों ने घेर लिया और प्रशासनिक अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाने लगे।

लोगों ने कहा कि वे कई दिनों से एडीएम और तहसीलदार के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इस दौरान विधायक ने स्थिति संभालते हुए कहा, मैं मंत्री नहीं हूं, जिस पर एक शिकायतकर्ता ने तुरंत जवाब दिया ,हमारे लिए तो आप ही मंत्री हैं, हमने आपको वोट दिया है, आखिर हम किससे गुहार लगाएं?

इस दौरान मौके पर कुछ देर तक तीखी बहस का माहौल बन गया। फरियादियों ने तहसीलदार पर अनदेखी के आरोप लगाए और मौके पर ही कार्रवाई की मांग की। अचानक बने इस घटनाक्रम से विधायक भी असहज नजर आए और जनसुनवाई में मौजूद लोगों के बीच अजब स्थिति बन गई।

जनसुनवाई में हुए इस हंगामे ने एक बार फिर प्रशासनिक सुनवाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com