बीकानेर: भगवान के घर को भी नही बख्शा चोरों ने,पार्श्वनाथ मंदिर से चुरा ले गए धातु की मूर्ति
बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर मैं बने नेमीनाथ मंदिर परिसर के अंदर नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ की धातु की मूर्ति चोरी हो गई। शुक्रवार सुबह है मंदिर खुलने के बाद जब मंदिर पुजारी ने पूजा के लिए मूर्तियां संभाली तो उनमें शांतिनाथ भगवान की धातु की मूर्ति गायब मिली। मंदिर से जुड़े हुए महेंद्र
बरडीया ने बताया कि सुबह मंदिर में मूर्ति चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो देखा भगवान शांतिनाथ की मूर्ति गायब है ।इस पर पुलिस थाना सिटी कोतवाली को सूचना दी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।