बीकानेर:नगर स्थापना दिवस की तैयारी,सजी पतंग की दूकाने, बच्चों को पसंद आ रही नोबिता, डोरीमोन,स्पाइडर मैन बनी पतंगें
बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के लोग पतंगबाजी करते है। ऐसे में शहर में पतंगो की दुकाने सज चुकी है। इस दुकानों पर अलग अलग तरह की कई पतंगे और चरखी-मांझे उपलब्ध है। दुकानदारों की माने इस बार गर्मी बहुत ज्यादा है जिसका प्रभाव हमारे व्यवसाय पर भी पड़ रहा है जिसके कारण ग्राहकी थोड़ी मंदी है लेकिन स्थापना दिवस के एक दो दिन पहले ये गति पकड़ लेगी । मार्केट में बच्चो के लिए मोदी ,कार्टून किरदार पर आधारित पतंगें व अभिनेताओं की पतंग भी बाजार में देखने को मिल रही है। वही इस बार कुछ दुकानदार ईगल व बटरफ्लाई की आकृति की नई पतंगे भी उपलब्ध करवा रहा है। पतंग व्यवसाय से जुड़े हुए व्यापारी ने बताया कि डोर और पतंग के दामों में 10 से 15 फीसदी बढ़त हुई है। बीकानेर के लोग बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद,रामपुर,जोधपुर की बनी हुई पतंग को पसंद कर रहे हैं। बाजार में मिल रही पतंगो की कीमत 5 से 20 रुपए तक है। शहर में आखाबीज और आखातीज दो दिन पतंगबाजी का दौर चलेगा। ऐसे में लोगो भी जमकर दुकानों पर खरीददारी करने पहुंच रहे है।