Share on WhatsApp

बीकानेर: नाकाबंदी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6.5 किलो डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर दबोचा

बीकानेर: नाकाबंदी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6.5 किलो डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर दबोचा

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 6 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। मामले में पंजाब के भटिंडा निवासी गुरुसेवक सिंह को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को नाल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आरोपी को दबोच लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक महीने के भीतर यह छठी बड़ी कार्रवाई है, जो क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यशैली को दर्शाती है।

इस अभियान में एएसआई सुभाष, जय सिंह, मेनपाल और सहीराम के साथ हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल पवन तथा चालक मांगीलाल ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर डोडा पोस्त की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com