बीकानेर:पूर्व राजमाता सुशीला कंवर का निधन
बीकानेर राजघराने की पूर्व राजमाता और बीकानेर के पूर्व सांसद करणी सिंह की पत्नी सुशीला कंवर का (95) का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह आमजन के दर्शनार्थ जूनागढ़ में रखी जाएगी।पूर्व राजमाता पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। राजमाता के निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई। पूर्व राजमाता बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी की दादी है। राजमाता का अंतिम संस्कार कल सागर स्थित राज परिवार के मोक्षधाम में किया जाएगा। पूर्व राजमाता के निधन पर शहर के गणमान्य लोगों ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उनके निधन को शहर के लिए बड़ी क्षति बताया है।