बीकानेर। दाऊदसर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि शफी मोहम्मद पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि जलालसर ग्राम पंचायत निवासी लतीफ शाह एवं उसके साथियों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।जानकारी के अनुसार घटना पुलिस थाना जामसर क्षेत्र के पास की है, जहां सरपंच प्रतिनिधि शफी मोहम्मद अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने अपनी बोलेरो कैंपर से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई।
आरोप है कि गाड़ी रुकने के बाद लतीफ शाह और उसके साथियों ने शफी मोहम्मद पर लाठियों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।