Share on WhatsApp

बीकानेर: एटीएम वैन में 51 लाख की लूट का खुलासा, सुरक्षा कर्मियों ने ही रची थी साजिश; दो गिरफ्तार

बीकानेर: एटीएम वैन में 51 लाख की लूट का खुलासा, सुरक्षा कर्मियों ने ही रची थी साजिश; दो गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र में एटीएम वैन से 51 लाख रुपये की लूट के बहुचर्चित मामले का पांचू पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गठित तीन विशेष टीमों ने लगातार दिन-रात की गई जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार एटीएम वैन में तैनात कर्मचारियों ने ही सुनियोजित तरीके से लूट की साजिश रची थी। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को अंजाम देने में अंदरूनी मिलीभगत रही। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर जाट दावा तथा विक्रम सिंह निवासी चरकड़ा को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस उनसे पूछताछ कर लूट की राशि तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।मामले के खुलासे को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ जरनैल सिंह, नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह तथा पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की तीन टीमों ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइट जरनैल सिंह, सीओ, नोखा‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com