Share on WhatsApp

बीकानेर: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल,संचालिका समेत चार गिरफ्तार

बीकानेर: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल,संचालिका समेत चार गिरफ्तार

बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड स्थित राजनगर पेट्रोल पंप के सामने एक कमर्शियल बिल्डिंग में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फारऐवर न्यू गोल्डन स्पा पर छापा मारकर संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लोगों की ओर से स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी के बाद कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि डस्टबिन से भी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्पा संचालिका सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। मामले में अनैतिक देह व्यापार से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com