बीकानेर : रेल हादसे के बाद घायलों को किया रेस्क्यू, हकीकत जानकर अधिकारियों ने ली राहत की सांस
बीकानेर। ट्रेन एक्सीडेंट के समय रेलकर्मी और प्रशासन की सजगता की जांच करने के लिए गुरुवार सुबह बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे का मॉक ड्रिल आयोजित हुआ। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।सुबह 10 बजे सूचना मिली कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसके बाद डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ चुके हैं। सूचना के बाद स्थानीय रेल प्रशासन और आरपीएफ, जीआरपी सिविल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का शुरू कर दिया। मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंची। इस दौरान यहां एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों की बार-बार आवाज से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में रेल यात्रियों ने यहां मौके पर आकर देखा तो मॉक ड्रील नजर आई। तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। इस दौरान रेल कर्मियों ने डिब्बे में घायल लोगों को मुश्किल के साथ बाहर निकाला। डिब्बों को भी काटा।ट्रेन दुर्घटना पर आधारित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य भारत सरकार व राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न विभागों के बीच राहत व बचाव कार्य के दौरान कुशल समन्वय स्थापित करना है।