बीकानेर:आईबी का एक्शन, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से केंटीन संचालक को पूछताछ के लिए जयपुर लेकर गई आईबी टीम,जाने क्या है मामला
बीकानेर। रविवार देर रात महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आईबी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्वी कमान के केंटीन संचालक को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी कमान से केंटीन संचालक को विदेश में काल करने के मामले में पूछताछ के लिए आईबी अपने साथ जयपुर लेकर गई है।आईबी पिछले कुछ समय से केंटीन संचालक पर नजर रखे हुए थी। सूचना के पुख्ता होने के बाद आईबी की टीम रविवार देर रात को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंची और पूर्व कमांड के केंटीन संचालक विक्रम को पूछताछ के लिए अपने साथ जयपुर लेकर गई है।