बीकानेर: युवक ने खाई चूहा मारने वाली दवा, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर के वार्ड नंबर 31 निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान दम तोड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के खारिया कुंआ निवासी अरुण पुत्र रोहिताश ने अज्ञात कारणों के चलते 15 नवंबर को चूहे मारने की दवा खा ली थी। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर लूणकरणसर सीएचसी में लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद में उसे बीकानेर रेफर कर दिया। कल देर रात अचानक ही उसकी तबियत फिर बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।