बीकानेर: भाई ने ही रची सगे भाई की हत्या की साज़िश, पुलिस जांच में आया सच सामने
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही शराबी भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस तफ्तीश में हत्या के कारण कुछ और ही सामने आए । पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आया, जो पुलिस के लिए भी हैरान करने वाला था। दरअसल पेमाराम नाम के व्यक्ति की गला घोंटकर उसके बड़े भाई उमाराम ने ही हत्या की थी। आरोपी उस वक्त शराब के नशे में था और घटना के बाद उसने अपने परिवारजनों को भाई द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में यह सारा सच सामने आया. श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि धीरदेसर चोटियान गांव में शराब के नशे में बड़े भाई उमा राम ने अपने छोटे भाई पेमाराम की गला घोंटकर हत्या कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आत्महत्या करने की बात बताई, लेकिन मौके मुआयना करने पर कई बातें आरोपी के बताए अनुसार मिलान नहीं हुई। इसके बाद शक के आधार पर आरोपी उमाराम से थाने लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने भाई की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने मृतक पेमाराम के पुत्र पूनमचंद की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।