बीकानेर:सड़क हादसे में घायल एएसआई की मौत, पुलिस महकमें छाई शोक की लहर
बीकानेर। सड़क हादसे में घायल जाम सर थाने में पद स्थापित एएसआई सुरजा राम जांदू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मंगलवार दिन रात जयपुर रोड पर उनकी कर ट्रक से भिड़ गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जामसर थाने में तैनात एएसआई सूरजाराम की ड्यूटी कतरियासर मेले में लगी हुई थी ड्यूटी पर जाते समय नौरंगदेसर के पास सड़क खराब होने के चलते खड़े ट्रक से बोलेरो जा भिडी जिससे सुरजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक के लहर दौड़ गई है।