बीकानेर: युवक ने रेलवे ट्रेक के पास लगे बिजली के टावर से लगाया फांसी का फंदा
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक ने बिजली के टावर से लटककर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के नजदीक एक युवक ने रेलवे लाइन के बिजली टॉवर से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बीकानेर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन सुबह 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन के गार्ड ने एक युवक के लटके होने की सूचना श्री डूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन को दी। पुलिस एसआई बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए है। युवक लिखमी देसर उत्तरादा का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।