बीकानेर: राज्यसभा सांसद रनजीत रंजन 10 अक्टूबर 2023 को बीकानेर मे, कार्यकर्ताओं से करेगी वार्ता
बीकानेर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव प्रवक्ता राज्यसभा सांसद और राजस्थान की सह प्रभारी श्रीमती रनजीत रंजन एक दिवसीय दौरे पर 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 12 बजे बीकानेर आएगी।संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की वे यहां बीकानेर जिले की विधानसभा सीटों के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से वार्ता करेगी
विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर उनका यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है