बीकानेर: रेल्वे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला,पहचान के प्रयास जारी
बीकानेर। रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। प्लेटफार्म पर शव मिलने पर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। सूचना मिलने पर असहाय सेवा समिति के राजकुमार खडगावत, खिदमतगार खादिम सोसाइटी के शोएब,हाजी जाकिर की मदद से पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया।