बीकानेर: परिजनों ने कहा- शराब छोड़ो, तंग आकर युवक कूदा ट्रेन के आगे, हुई दर्दनाक मौत
बीकानेर। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र का रहने वाला कालूराम पुत्र रमेश मेघवाल निवासी बजरंग धोरा आदतन शराबी था उसकी इस लत से पूरा परिवार परेशान था । कल देर रात को जब वह घर पहुंचा तो परिजनों का उससे झगड़ा हो गया । परिजनों से हुई कहासुनी के बाद कालूराम बिना बताए घर से निकल गया। गुस्साए कालूराम ने ऊन मंडी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि कि युवक के शरीर के ऊपर से कई ट्रेनें गुजरी जिसके चलते उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।