Share on WhatsApp

बीकानेर: रफ्तार का कहर,बेकाबू कार घर में घुसी, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक हादसा

बीकानेर: रफ्तार का कहर,बेकाबू कार घर में घुसी, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक हादसा

बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि इलाके में हड़कंप मच गया। बेकाबू हुई कार सड़क से सीधे एक मकान में जा घुसी और घर का मुख्य दरवाजा तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। कार ने मकान के प्रवेश द्वार को तोड़ दिया और अंदर खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर के बाहर और अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।इस पूरे हादसे का खौफनाक दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में तेज गति से आती कार अचानक नियंत्रण खोती दिखाई दे रही है और कुछ ही सेकंड में मकान के भीतर जा घुसती है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।देर रात हुए इस हादसे से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि उस समय घर के बाहर या प्रवेश द्वार के पास कोई व्यक्ति खड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com