बीकानेर ।शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाड़ी इलाके में गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित लिछमणराम सोनी ने गंगाशहर थाने में परिवाद देकर आरोप लगाया है कि करीब 10 से 12 लोग उसके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी शिकायत के अनुसार, बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई और लाठी से उसके हाथ पर वार किया गया पीड़ित पक्ष ने महिला का हाथ टूटने और मंगलसूत्र तोड़ने का भी आरोप लगाया है इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में भी लाठियों से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने की बात शिकायत में कही गई है पीड़ित के मुताबिक, मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही धमकी देने के मामले में भी उचित कार्रवाई की मांग की है मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
बाईट