Share on WhatsApp

बीकानेर: मंदिर दर्शन को गया परिवार,लाखों के नकदी-जेवर समेटकर फरार हुए चोर

बीकानेर: मंदिर दर्शन को गया परिवार,लाखों के नकदी-जेवर समेटकर फरार हुए चोर

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामले में श्रीरामसर क्षेत्र में एक परिवार के मंदिर दर्शन के लिए घर से बाहर जाने का फायदा उठाकर बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

पीड़ित राजकुमार सुथार के अनुसार वे अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान में सेंध लगा दी। बताया जा रहा है कि बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के कमरों और आलमारियों की तलाशी लेने के बाद आरोपी नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गए।परिवार जब वापस लौटा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला और आलमारी के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित के मुताबिक करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की चूड़ियां, नेकलेस, अंगूठी, चेन, कानों के टॉप्स, पायल सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवर चोरी हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों से क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com