बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 88 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो कारें भी जब्त की हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में जेएनवीसी थाना पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। हाल ही में जेएनवीसी थानाधिकारी का पदभार संभालने वाले देवेंद्र सिंह भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने पहली कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें से 61 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इस मामले में कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में एक ब्रेज़ा कार से 27 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संकेत मिलने पर पुलिस अब सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त और अन्य जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है।