Share on WhatsApp

बीकानेर: पत्नी के चाकू के वार से पति गंभीर घायल, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर: पत्नी के चाकू के वार से पति गंभीर घायल, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर। घरेलू विवाद के चलते पत्नी द्वारा अपने ही पति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।हमले में घायल को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीबाजार इंडस्ट्री एरिया निवासी कासिम अली शुक्रवार रात अपने घर पर था। इसी दौरान किसी घरेलू बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कथित रूप से आपा खो दिया और रसोई में रखा चाकू उठाकर कासिम अली पर हमला कर दिया।हमले में चाकू कासिम अली के गले पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि देर रात तक किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे विवाद के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com