Share on WhatsApp

बीकानेर: नहर के तेज बहाव ने ली दो युवकों की जान, एक को बचाया गया

बीकानेर: नहर के तेज बहाव ने ली दो युवकों की जान, एक को बचाया गया

बीकानेर। जिले के महाजन क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। महाजन गांव के पास नहर में नहाने उतरे तीन युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे में दो युवक नहर में डूब गए, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार महाजन गांव निवासी तीन युवक नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने से तीनों संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को बचा लिया, लेकिन दो युवक तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस थाना से हेड कांस्टेबल बाबूलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और राहत दल की सहायता से दोनों युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com