Share on WhatsApp

बीकानेर: रामपुरा फायरिंग कांड में बड़ा ट्विस्ट, सीसीटीवी में परिवादी ही हथियार के साथ दिखा, पेमेंट विवाद बना वजह

बीकानेर: रामपुरा फायरिंग कांड में बड़ा ट्विस्ट, सीसीटीवी में परिवादी ही हथियार के साथ दिखा, पेमेंट विवाद बना वजह

बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुई फायरिंग की घटना अब उलझती नजर आ रही है। प्रारंभिक तौर पर खुद को पीड़ित बताने वाले मुकेश विश्नोई के खिलाफ भी सवाल खड़े हो गए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को परिवाद सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार कैंपर गाड़ी के पेमेंट को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे यह विवाद हिंसक टकराव में बदल गया। घटना के बाद मुकेश विश्नोई ने आरोप लगाया था कि संदीप, आदित्य और अन्य लोगों ने उस पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया तथा उसकी पिकअप गाड़ी भी गोली लगने से क्षतिग्रस्त हो गई।

इसी बीच सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। फुटेज में परिवादी मुकेश विश्नोई कथित रूप से दूसरे पक्ष के घर के बाहर नजर आ रहा है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने पुलिस को दिए परिवाद में आरोप लगाया है कि मुकेश विश्नोई अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा, गाली-गलौज की, फायरिंग की और घर में घुसने का प्रयास किया। परिवाद में जान से मारने की धमकी देने और दहशत फैलाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। दोनों पक्षों के आरोपों और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में मामला लेन-देन और वाहन के भुगतान विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग की शुरुआत किस पक्ष ने की और विवाद के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com