Share on WhatsApp

बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बीच युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बीच युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नाबालिग बालिका के परिजनों ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
इसी घटनाक्रम से जुड़ा एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपित युवक के परिवार ने पुलिस को दिए परिवाद में दावा किया है कि युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर बंधक बनाया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए बेरहमी से मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि युवक को रस्सियों से बांधा गया, उसके बाल काटे गए और लाठियों से बुरी तरह पीटा गया।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे इसी प्रकरण से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को वहां से मुक्त करवाकर पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com