Share on WhatsApp

बीकानेर:पीबीएम की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञापन फाड़ जताया विरोध

बीकानेर:पीबीएम की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञापन फाड़ जताया विरोध

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, दवाओं की कमी, खराब साफ-सफाई और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को अधीक्षक कार्यालय तक नहीं जाने दिया गया और ज्ञापन भी स्वीकार नहीं किया गया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही ज्ञापन फाड़कर रोष व्यक्त किया। सियाग ने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की बदहाली, खराब पड़े एसी, दवाओं की कमी और मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने की मजबूरी जैसे मुद्दे उठाए।

कांग्रेस ने अस्पताल प्रशासन और सरकार को 10 जून तक व्यवस्थाओं में सुधार करने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com