Share on WhatsApp

बीकानेर: नलों में आ रहे बदबूदार पानी से भड़के लोग, जलदाय विभाग के बाहर फोड़े मटके

बीकानेर: नलों में आ रहे बदबूदार पानी से भड़के लोग, जलदाय विभाग के बाहर फोड़े मटके

बीकानेर। शहर के बंगला नगर क्षेत्र में लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर सोमवार को लोगों का सब्र जवाब दे गया। पानी की अनियमित आपूर्ति, कम दबाव और दूषित जल की शिकायतों से परेशान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जलदाय विभाग के नयाशहर स्थित कार्यालय पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन किया।

वार्ड 19 के पार्षद माणकलाल कुमावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटके फोड़कर अपना रोष जताया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पानी नहीं मिलने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।

पार्षद कुमावत ने आरोप लगाया कि इलाके में पानी की सप्लाई कुछ ही मिनटों के लिए की जा रही है, जिससे अधिकांश घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। इसके अलावा नलों में आने वाले पानी की गुणवत्ता को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार पानी में बदबू आने से उसका उपयोग करना भी मुश्किल हो जाता है।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक जेठानंद व्यास को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।विधायक ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त समय तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन लोगों ने स्पष्ट किया कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com