Share on WhatsApp

बीकानेर: आपसी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से की मारपीट

बीकानेर: आपसी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से की मारपीट

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार घड़सीसर निवासी अल्फाक पुत्र अख्तर अली बुधवार शाम अपना ट्रैक्टर लेकर सुदर्शना नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान इंडस्ट्रियल एरिया गली नंबर पांच रास्ते में पहले से मौजूद साजिद, इमरान, खालिद, मोनू सहित चार-पांच अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, सरियों और लाठी-डंडों से अल्फाक पर हमला कर दिया। अचानक हुई वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट में गंभीर घायल अल्फाक को आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सोनू भाटी की मौत हो गई थी। प्रारंभिक तौर पर इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com