Share on WhatsApp

बीकानेर: नेशनल हाईवे के होटल में नकली नोटों का गोरखधंधा, 78 हजार की फेक करेंसी जब्त

बीकानेर: नेशनल हाईवे के होटल में नकली नोटों का गोरखधंधा, 78 हजार की फेक करेंसी जब्त

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में नकली करेंसी छापने के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में दबिश देकर 500-500 रुपये के 156 नकली नोट बरामद किए हैं। जब्त नकली करेंसी की कुल राशि 78 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हेमासर फांटे के पास स्थित होटल के कमरे में प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापे जा रहे थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें होटल संचालक सहित हेमासर और पुंदलसर के युवक शामिल बताए जा रहे हैं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो प्रिंटर, कट्टर मशीन, चमकीली टेप सहित अन्य सामग्री भी जब्त की है। मौके पर ही पुलिस ने फर्द तैयार की तथा मामले को लेकर कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।पूरी कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन और श्रीडूंगरगढ़ कश्यप सिंह के निर्देशन में की गई। एसआई पवन कुमार शर्मा की टीम ने दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका रही, वहीं टीम में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कैलाश और अशोक भी शामिल रहे।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में नकली करेंसी गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com