Share on WhatsApp

बीकानेर: डिग्गी बनी मौत का कुआं: नानी और सात साल के दोहिते की डूबने से मौत

बीकानेर: डिग्गी बनी मौत का कुआं: नानी और सात साल के दोहिते की डूबने से मौत

बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र के भानीपुरा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी डिग्गी में डूबने से 52 वर्षीय महिला और उसके सात साल के दोहिते की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।जानकारी के अनुसार भानीपुरा गांव से कुछ दूरी पर छैलूसिंह राजपूत के खेत में डिग्गी बनी हुई है। छैलूसिंह परिवार सहित पास की ढाणी में रहते हैं। मंगलवार सुबह उनका सात वर्षीय दोहिता हरी सिंह खेलते-खेलते डिग्गी में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी नानी वसु कंवर दौड़ी, लेकिन डिग्गी के पास पैर फिसलने से वह भी पानी में जा गिरीं। दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य ढाणी में मौजूद थे, जबकि छैलूसिंह घर पर नहीं थे। काफी देर तक दोनों नजर नहीं आने पर हरी सिंह की मां ने तलाश शुरू की। इसी दौरान डिग्गी में दोनों के शव तैरते दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पूगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को डिग्गी से बाहर निकलवाया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूगल अस्पताल भिजवाया गया।मामले की जांच एएसआई शंभूसिंह कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक हरी सिंह अपनी मां के साथ कोलायत तहसील के सुरजड़ा गांव से छुट्टियां मनाने ननिहाल भानीपुरा आया हुआ था, लेकिन यह यात्रा परिवार के लिए मातम में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com