Share on WhatsApp

बीकानेर: गंदे पानी की सप्लाई लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, पीएचईडी कार्यालय पर मटकियां फोड़कर किया प्रदर्शन

बीकानेर: गंदे पानी की सप्लाई लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, पीएचईडी कार्यालय पर मटकियां फोड़कर किया प्रदर्शन

बीकानेर। शहर के चौतीना कुंआ क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या और पाइपलाइन कार्य बंद होने से नाराज लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और मटकियां फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई।लोगों ने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन देते हुए बताया कि क्षेत्र में नलों से लगातार गंदा पानी आ रहा है, जिससे पीने के पानी के साथ-साथ घरेलू कामकाज में भी भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि दूषित पानी के कारण क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।ज्ञापन में बताया गया कि चौतीना कुंआ क्षेत्र में जनवरी माह से नई पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है, लेकिन बीच-बीच में काम बंद होने से समस्या और बढ़ गई है। मार्च माह में करीब 50 दिनों तक कार्य बंद रहा था। उस दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर काम दोबारा शुरू करवाने की मांग की गई थी, जिसके बाद करीब 10 दिन कार्य चला और फिर से बंद कर दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान मोहल्लेवासियों ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस पर अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि 23 मई से पाइपलाइन डालने का कार्य पुनः शुरू करवा दिया जाएगा।

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, सुमित कोचर, आजम अली, अरुण व्यास, सरदार अमरीक सिंह, मंगेज सिंह निर्वाण, बलवीर सिंह, गौरी शंकर रघुवंशी, पार्षद सत्तार अली, याकूब अली, किसन सिंह बड़गुजर, धनसुख आचार्य, महिला कांग्रेस की सावित्री देवी मित्तल, गौरव दत्ता, राजीव बिश्नोई, विकास रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com