Share on WhatsApp

बीकानेर : डीएसटी-बीछवाल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बड़ा हथियार तस्कर गिरफ्तार ,2 पिस्टल,10 राउंड बरामद

बीकानेर : डीएसटी-बीछवाल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बड़ा हथियार तस्कर गिरफ्तार ,2 पिस्टल,10 राउंड बरामद

बीकानेर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी और बीछवाल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी हथियार तस्कर शिवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल और 10 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवा, श्रवण सोडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर बताया जा रहा है। आरोपी हाल ही में अवैध पिस्टल प्रकरण में जमानत पर बाहर आया था और जेल से निकलते ही फिर से हथियार तस्करी में सक्रिय हो गया। जानकारी के मुताबिक सितंबर 2025 में खाजूवाला क्षेत्र में सामने आए पिस्टल तस्करी मामले में भी आरोपी जेल जा चुका है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। पुलिस अब तस्कर के नेटवर्क, उसके संपर्कों और बीकानेर में अवैध आर्म्स सप्लाई के तार खंगाल रही है। मामले में संगठित अपराध और नवीन कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सदर वृताधिकारी आईपीएस अनुष्ठा कालिया, डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, बीछवाल थानाधिकारी गौरव सारस्वत सहित टीम के संदीप कुमार, श्रीराम, सूर्य प्रकाश और रामनिवास की अहम भूमिका रही। साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव के इनपुट पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com