Share on WhatsApp

बीकानेर: नशे में थार बनी मौत की सवारी, बाइक को मारी टक्कर,फटा टायर, फिर भी दौड़ाते रहे गाड़ी

बीकानेर। जिले के खाजूवाला में शुक्रवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब शराब के नशे में धुत थार सवार युवकों ने सड़कों पर आतंक मचा दिया। 11 एडीएम फांटे के पास तेज रफ्तार थार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हैरानी की बात तो यह रही कि टक्कर के दौरान थार का टायर फट गया, लेकिन इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाजार की ओर भागता रहा। नशे में चूर युवक खाजूवाला मार्केट में थार को बेलगाम दौड़ाते रहे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस हरकत में आई और टीम ने पीछा कर आखिरकार थार गाड़ी को जप्त कर लिया। पुलिस ने गाड़ी में सवार चारों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी युवक ढाणी गोविंदपुरा सालासर से शादी समारोह में शामिल होने खाजूवाला आए थे और शराब के नशे में इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com