बीकानेर:शेरेरा इंटरचेंज प्वाइंट की मांग को लेकर किसानों ने लगाया जिला कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मैदान में धरना
बीकानेर।नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से बनाई जा रही भारत माला प्रोजेक्ट का विरोध बीकानेर में मुखर हो चुका है बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र के 12 गांव के लोगों ने लामबंद होकर एनएचआई के खिलाफ धरना दिया। जिला कलेक्टर कार्यालय पर सैकड़ों की तादाद में पहुंचे किसानों ने इंटरचेंज यानी डिवाइडर कट देने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल भारत माला प्रोजेक्ट के तहत लूणकरणसर क्षेत्र के शेरेरा गांव में लोगों ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैं गांव में कट देने की मांग की थी जिसे अस्वीकार कर दिया गया था। इसी मांग को लेकर लामबंद हुए किसान आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यालय के सामने मौजूद पार्क में धरना लगाया ।इस धरने को कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी ने भी समर्थन दिया।किसानों ने कहा कि वह आज शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी,पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल बीकानेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल मरू प्रदेश सुप्रीमो जयवीर गोदारा एनएसयूआई के रामनिवास कुकणा सुंदर बैरड़ सरपंच भागीरथ गोदारा गणपत गोदारा सुखराम गोदारा महेंद्र गोदारा परमेश्वर सारस्वत रामनिवास खीचड़ तोलाराम जांगू उपस्थित रहे