बीकानेर:बारिश कहर बनकर बरसी,कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर 3की मौत
बीकानेर। सीमावर्ती गांव खाजूवाला मैं देर रात से रुक रुक कर हो रही बारिश ने बीकानेर के ग्रामीण इलाकों मैं तबाही मचाई है। खाजूवाला के दंतोर में पिछले 2घंटे से हो रही बारिश ग्रामीणों पर कहर बनकर बरसी है। दंतौर के चक 25बीएलडी के एक कच्चे मकान के ढहने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुबह से हो रही भारी बारिश में यह कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से 25 बी एल डी निवासी महावीर कुमार उसकी पत्नी वह बेटे की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचे दंतोर थाना अधिकारी हरपाल सिंह ने मृतकों को बाहर निकलवाया है। खाजूवाला एसडीएम श्योराम तहसीलदार गिरधारी सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। दनकौर थाना अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि देर इलाके में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। गोबर और गारे से बना यह मकान बारिश झेल नहीं पाया और रह गया मकान के मलबे में दबने से महावीर कुमार और उसकी पत्नी पुत्र की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा ले रहे हैं। अल सुबह हुई इस हृदय विदारक घटना पर कैबिनेट मंत्री और खाजूवाला विधायक गोविंद राम ने गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की घोषणा की है ।