Share on WhatsApp

खेजड़ी बचाओ महापड़ाव: हिसार से साइकिल यात्रा कर बीकानेर पहुंचे कुलदीप विश्नोई

खेजड़ी बचाओ महापड़ाव: हिसार से साइकिल यात्रा कर बीकानेर पहुंचे कुलदीप विश्नोई

बीकानेर। खेजड़ी बचाओ महापड़ाव के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बीकानेर आए पर्यावरण प्रेमियों का जुटान देखने को मिला। इसी क्रम में हरियाणा के हिसार जिले के बूढ़ाखेड़ा गांव निवासी कुलदीप विश्नोई साइकिल यात्रा करते हुए बीकानेर पहुंचे और पोलिटेकनिक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित खेजड़ी बचाओ महापड़ाव में शामिल हुए।कुलदीप विश्नोई ने बताया कि उन्होंने 1 जनवरी को सुबह साइकिल यात्रा की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से की थी। इस यात्रा के माध्यम से वे लोगों को पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पेड़-पौधे नहीं बचे तो मानव जीवन और पर्यावरण दोनों ही संकट में पड़ जाएंगे।महापड़ाव में उन्होंने खेजड़ी जैसे पर्यावरण के लिए उपयोगी वृक्षों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और आमजन से प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने उनकी साइकिल यात्रा और पर्यावरण के प्रति समर्पण की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com