बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बीकानेर जिले के विद्यार्थियों, खासकर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
नोखा तहसील के बेरासर गांव की होनहार छात्रा ईशा कंवर ने PCM संकाय में 500 में से 497 अंक हासिल कर बीकानेर जिले में प्रथम स्थान और पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छोटे से गांव से निकलकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गया है और गांव में जश्न का माहौल है।
इसी कड़ी में कुचीलपुरा की रहने वाली हुजैफा फातिमा ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल के छात्र भी किसी से पीछे नहीं हैं। महारानी स्कूल की इस छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 8 घंटे की पढ़ाई और मोबाइल से दूरी ने उन्हें सफलता दिलाई।हालांकि प्रदेश स्तर पर इस बार रिजल्ट में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 2025 के मुकाबले 2026 में कॉमर्स का रिजल्ट खासा नीचे आया है, जबकि आर्ट्स और साइंस लगभग स्थिर रहे। इसके बावजूद बीकानेर के विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से यह दिखा दिया कि मेहनत और अनुशासन के दम पर हर चुनौती को पार किया जा सकता है।रिजल्ट जारी होते ही बीकानेर में खुशियों की लहर दौड़ गई।बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं के परिजनों ने मिठाइयां बंटी, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और श एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी साझा की।