Share on WhatsApp

बीकानेर : महिला का मंगलसूत्र छीना, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

बीकानेर : महिला का मंगलसूत्र छीना, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के करमीसर से बच्छासर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार करमीसर निवासी माधुरी देवी अपनी पुत्री के साथ सती माता मंदिर दर्शन के बाद पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने अचानक पास आकर महिला के गले पर हाथ डालते हुए मंगलसूत्र झपट लिया और तेज रफ्तार से भाग निकले।
घटना के तुरंत बाद मां-बेटी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी ओझल हो चुके थे। इस संबंध में करमीसर निवासी कालूराम जाट ने नाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, पुलिस को मिले सीसीटीवी में दो संदिग्ध युवक बाइक पर भागते हुए दिखाई दिए हैं। मामले की जांच एएसआई सुभाषचंद्र यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com