Share on WhatsApp

बीकानेर: वीडियो विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस में खेमेबाजी, सड़क बनाम फार्म हाउस की जंग

बीकानेर: वीडियो विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस में खेमेबाजी, सड़क बनाम फार्म हाउस की जंग

बीकानेर। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल से जुड़ा वायरल वीडियो अब कांग्रेस के भीतर सियासी भूचाल बन चुका है। मामला केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह खुली खेमेबाजी और शक्ति प्रदर्शन में बदलता नजर आ रहा है।बुधवार को रामेश्वर डूडी के समर्थकों ने गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। हाथों में पोस्टर और डूडी के चित्र लिए कार्यकर्ता गोविंदराम हटाओ-कांग्रेस बचाओ जैसे नारों के साथ सड़कों पर उतर आए। माहौल इतना गरमा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की गहन जांच और कार्रवाई की मांग की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर ऑडियो-वीडियो की सत्यता की जांच कराने की बात कही।दूसरी ओर, मेघवाल समर्थक भी पीछे नहीं रहे। नापासर रोड स्थित एक फार्म हाउस पर जुटे समर्थकों ने 5 अप्रैल को बड़ी बैठक बुलाने का ऐलान कर दिया, जिसमें वे अपना पक्ष मजबूती से रखने की रणनीति बनाएंगे।इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि बीकानेर कांग्रेस में अंदरूनी संघर्ष अब खुलकर सामने आ चुका है, और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com