Share on WhatsApp

बीकानेर:पीबीएम में हंगामा,सुरक्षा गार्डों ने अधीक्षक का किया घेराव, बकाया वेतन,नए ठेके पर जताया विरोध

बीकानेर:पीबीएम में हंगामा,सुरक्षा गार्डों ने अधीक्षक का किया घेराव, बकाया वेतन,नए ठेके पर जताया विरोध

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले गार्डों ने अपनी मांगों को लेकर अस्पताल अधीक्षक बीसी घीया का घेराव कर दिया। गार्डों ने अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना देते हुए बकाया वेतन के भुगतान और नई फर्म द्वारा प्रस्तावित कम वेतन पर कड़ा विरोध जताया।
गार्डों का आरोप है कि वे गजेन्द्र सिक्यूरिटीज फर्म के तहत काम कर रहे थे, लेकिन उनका वेतन अब तक बकाया है। वहीं, अप्रैल माह से ठेका नई फर्म को दिए जाने के बाद उन्हें महज 7 हजार रुपये वेतन देने की बात कही जा रही है, जिसे उन्होंने अस्वीकार्य बताया है।
प्रदर्शन के दौरान गार्डों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पीबीएम अस्पताल अब पूरी तरह से राजनीति की भेंट चढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले पीबीएम के एसएसबी विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। लगातार हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com