Share on WhatsApp

बीकानेर: संविधान बचाओ यात्रा पर बरसे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,कांग्रेस कर रही अतीत के पापों की भरपाई

बीकानेर: संविधान बचाओ यात्रा पर बरसे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,कांग्रेस कर रही अतीत के पापों की भरपाई

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जनसुनवाई की और मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकालकर अपने अतीत के पापों को धोने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने ही किया है।उन्होंने कहा, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने संविधान यात्रा निकाली थी। उस समय वह प्रधानमंत्री भी नहीं थे, फिर भी उन्होंने संविधान को हाथी पर रखकर पैदल यात्रा की और उसका सम्मान किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब वही कांग्रेस संविधान की रक्षा की बातें कर रही है, जबकि उसका इतिहास संविधान के उल्लंघन से भरा पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब भलीभांति समझ चुकी है कि संविधान की असली रक्षा किसने की है और उसका अपमान कौन कर रहा है।मेघवाल ने यह भी कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का संविधान के प्रति सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है, जो उनके कार्यों में झलकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *