Share on WhatsApp

बीकानेर: एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर: एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर। एसपी कार्यालय के सामने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाले युवक की शनिवार तड़के जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसे पहले पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था। सदर थाने के एएसआई तनेराव सिंह के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल (35) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बीकानेर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। अचानक उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।आग की लपटों में घिरे युवक को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। हालत नाजुक होने पर उसे एंबुलेंस से जयपुर रेफर किया गया, जहां शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सीओ अमरजीत सिंह चावला ने मौत की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार रामलाल ने पहले एक युवती से परेशान होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को परिवाद दिया था। बताया जा रहा है कि शिकायत देने के बाद उसने लिखित में ही अपनी शिकायत वापस ले ली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com