Share on WhatsApp

बीकानेर: मामूली बात को लेकर चौखूंटी में पत्थरबाजी से तनाव,रातभर पुलिस तैनात

बीकानेर: मामूली बात को लेकर चौखूंटी में पत्थरबाजी से तनाव,रातभर पुलिस तैनात

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के चौखूंटी इलाके में सोमवार देर रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद भड़क गया। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते उग्र हो गई और दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। अचानक बढ़े तनाव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस के कई दल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। हालात को देखते हुए रातभर पुलिस बल तैनात रखा गया, जिससे स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई।घटना की खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और भाजपा नेता वेद व्यास भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। भाजपा नेता विजय उपाध्याय भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।बताया जा रहा है कि कुछ युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते आसपास के लोग भी जमा हो गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे नया शहर थाना प्रभारी आईपीएस रोहित चौधरी पुलिस ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति है। उपद्रव में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। इस संबंध में देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com