Share on WhatsApp

बीकानेर :आवारा कुत्तों का आतंक, 10 वर्षीय बालक पर कुत्तों का हमला,बुरी तरह नोंचा

बीकानेर :आवारा कुत्तों का आतंक, 10 वर्षीय बालक पर कुत्तों का हमला,बुरी तरह नोंचा

बीकानेर। शहर के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में स्थित राजकीय दम्मानी उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास एक 10 वर्षीय बालक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में बालक रणवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों ने अचानक बालक को घेर लिया और शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह कुत्तों को भगाया और बच्चे को छुड़वाया। इसके बाद घायल बालक को तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने शहर में लगातार बढ़ रही कुत्तों के हमलों की घटनाओं पर चिंता जताई।
डॉ. मेड़तिया ने नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शहर में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं और आमजन, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com