बीकानेर। कोतवाली थाना इलाके में चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। दाऊजी मंदिर के सामने स्थित चौधरी दूध भंडार में शाम के समय एक शातिर युवक ग्राहक बनकर आया और मौका देखते ही दुकान पर रखा गल्ला उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही दुकानदार किसी काम से दुकान के अंदर गया, पीछे से युवक दबे पांव आया और कुछ ही सेकंड में गल्ला उठाकर चलते बना। चोरी की यह घटना इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी।दुकानदार बाहर लौटा तो गल्ला गायब देखकर उसके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि गल्ले में करीब 20 हजार रुपए नकद थे। घटना के बाद बदरासर निवासी दुकानदार भैरू चौधरी ने कोतवाली थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है और इलाके में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।