Share on WhatsApp

बीकानेर:नयाशहर में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाश महिलाओं का पर्स छीनकर फरार

बीकानेर:नयाशहर में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाश महिलाओं का पर्स छीनकर फरार

बीकानेर। शहर में चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र का है, जहां डॉ. धनपतराय मार्ग के पास बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने दो महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपतराय मार्ग पर दो महिलाएं पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और मौका देखते ही महिलाओं का पर्स छीनकर फरार हो गए।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार युवक पहले से महिलाओं के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही महिलाएं वहां पहुंचीं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स छीना और मौके से रफूचक्कर हो गए।हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पर्स में कितना नकद या अन्य सामान था। घटना के बाद महिलाओं के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com