Share on WhatsApp

बीकानेर : बाइक चोरों का आतंक, गणपति प्लाजा से दिनदहाड़े बाइक पार, वारदात सीसीटीवी में कैद

बीकानेर : बाइक चोरों का आतंक, गणपति प्लाजा से दिनदहाड़े बाइक पार, वारदात सीसीटीवी में कैद

बीकानेर। शहर में इन दिनों बाइक चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब भीड़भाड़ वाले इलाकों और सुरक्षित मानी जाने वाली पार्किंग भी उनके निशाने पर हैं। ताजा मामला गणपति प्लाजा से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ी एक बाइक को शातिर चोर बड़ी ही सफाई से चुरा ले गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चौधरी कॉलोनी निवासी देवीसिंह, जो गणपति प्लाजा में कार्यरत है, ने इस संबंध में कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बाइक प्लाजा की पार्किंग में खड़ी कर काम पर चला गया था। शाम को जब वह दुकान बंद कर वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब मिली।
सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बेहद बेखौफ अंदाज में पार्किंग में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। वह पहले इधर-उधर नजर दौड़ाकर स्थिति का जायजा लेता है और फिर कुछ ही क्षणों में बाइक स्टार्ट कर आराम से वहां से रफूचक्कर हो जाता है।
घटना के बाद कोटगेट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com