Share on WhatsApp

बीकानेर : हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, संकट मोचन मंदिर में होगा विशेष आयोजन

बीकानेर : हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, संकट मोचन मंदिर में होगा विशेष आयोजन

बीकानेर। गोस्वामी चौक स्थित चमत्कारी संकट मोचन हनुमान जी मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सजावट का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति से जुड़े अभिमन्यु गोस्वामी ने बताया कि दोपहर 12 बजे भगवान हनुमान की आरती होगी, वहीं शाम 7 बजे सुंदरकांड पाठ मंडली द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सुंदरकांड पाठ और दर्शन का लाभ लेने का आग्रह किया है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com