Share on WhatsApp

बीकानेर: शहर भाजपा अध्यक्ष की पोस्ट से गरमाई सियासत,पहले निगम पर बरसी, फिर पोस्ट हटाई, सफाई में बोली आईडी हैक

बीकानेर: शहर भाजपा अध्यक्ष की पोस्ट से गरमाई सियासत,पहले निगम पर बरसी, फिर पोस्ट हटाई, सफाई में बोली आईडी हैक

बीकानेर। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने फेसबुक पर ऐसा तीर छोड़ा कि सीधे अपनी ही पार्टी के निगम प्रशासन को भेद गया। शहर चलो अभियान की सूचना के साथ छाजेड़ ने लिखा – शहर को नरकीय हालात की तरफ धकेल कर अब निगम प्रशासन जनता के बीच कैसे जाने की हिम्मत जुटा पाएगा

 

बस फिर क्या था देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई और पार्टी में भूचाल मच गया। भाजपा कार्यकर्ता सकते में आ गए कि आखिर शहर अध्यक्ष खुलेआम निगम प्रशासन पर हमला क्यों कर रही हैं। दबाव बढ़ते ही छाजेड़ ने पोस्ट हटाई और सफाई दी कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई थी। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है कि यह हैकिंग थी या बेबाक हकीकत?

 

सुमन छाजेड़ पहले भी अपनी निडर छवि के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वे पार्टी नेताओं की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक कर चुकी हैं। अब उनकी यह फेसबुक पोस्ट भाजपा में अंदरूनी खींचतान और असंतोष की ओर साफ इशारा करती नजर आ रही है।

 

लोगों का कहना है कि छाजेड़ ने शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस से भी ज्यादा आवाज उठाई है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है क्या भाजपा शहर अध्यक्ष पार्टी के भीतर जनता की असली विपक्ष बन गई हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com